Connect with us

झाबुआ

आओ पता लगाए : – जिले के रामा ब्लॉक में कर्मचारी अज्जू की संपत्ति कहा कहा पर है और कितनी है जिससे आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायती आवेदन की जांच सूक्ष्मता से हो सके ।

Published

on

झाबुआ – जिले के रामा ब्लॉक में कार्यरत कर्मचारी अज्जू  और विभागीय सांठगांठ के किस्से अब आम बात हो गई है। वही हाल ही में किसी आवेदक ने अज्जू द्वारा अर्जित की गई संपत्ति को लेकर शिकायती आवेदन लोकायुक्त कार्यालय इंदौर भेजा है और संबंधित को कार्यालय से बयान देने हेतु पत्र भी प्राप्त हुआ है।

जानकारी अनुसार शहर के किसी आवेदक ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को अज्जू की आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायती आवेदन के माध्यम से जांच की मांग की है। आवेदक ने आवेदन में बताया कि रामा ब्लॉक में कार्यरत कर्मचारी अज्जू द्वारा शहर के भंडारी पंप से आगे की ओर रोड से लगी हुई करीब 4000-5000 स्क्वेयर फीट जमीन खरीदी है जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ के आसपास है वहीं इस पर लाखों रुपए का निर्माण कार्य किया गया है। इसके अलावा संभवतः पूर्व में इंदौर में भी जमीन को लेकर लेन-देन होने की आशंका है ।‌ वही अज्जू सामान्य श्रेणी का कर्मचारी होने से उसकी सेलेरी भी सामान्य श्रेणी की है। लेकिन शहर में एक बड़ी संपत्ति की खरीदी करना, जांच का विषय है । इसके अलावा यदि किसी भी व्यक्ति को अज्जू की संपत्ति को लेकर कोई जानकारी हो, या जिले से बाहर या प्रदेश से बाहर भी संपत्ति को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध हो तो संबंधित आवेदक को अवश्य अवगत कराये या हमारे कार्यालय पर सूचना दे । जिससे लोकायुक्त को जानकारी दी जा सके और जांच में आसानी हो । वही आवेदक ने आवेदन में मांग की है कि अज्जू की भी आय से अधिक संपत्ति को लेकर जांच की जाए । सामान्य श्रेणी होने के बाद भी इस तरह लाखों / करोड़ों की संपत्ति खरीदना, जांच का विषय है। आवेदक ने अज्जू की आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायती आवेदन लोकायुक्त कार्यालय इंदौर भेजा था और जांच की मांग की थी। आवेदन के एवज में लोकायुक्त कार्यालय द्वारा संबंधित आवेदक को बयान देने के लिए इंदौर बुलाया है

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ20 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!