Connect with us

झाबुआ

सेवानिवृत्त शिक्षक लालशंकर उपाध्याय का निधन
भारतीय पत्रकार संघ ने श्रद्वांजली दी।

Published

on

*
*पेटलावद।*

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक लालशंकर उपाध्याय का विगत दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। आप जीवदया अभियान के सदस्य अधिमान्य पत्रकार मनोज उपाध्याय एवं सतीश उपाध्याय के पिता तथा चिराग, दिवेश, अक्ष, अथर्व के दादाजी एवं जयराज के परदादा थे।  भारतीय पत्रकार संघ सहित अन्य सामाजिक संगठनों व पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनके निज निवास पर पहुँच कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपाध्याय के अंचल में शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हरिश राठौड ने कहा कि स्व. लालशंकर उपाध्याय ने आदिवासी अंचल में शिक्षा क्रांति लाने के साथ साथ जीवदया के भी अनेक कार्य किये है।
आपने अपने सरल व मृदु व्यवहार के साथ अपने जीवन के 50 वर्ष से अधिक गौ सेवा को समर्पित करते हुए कुशल गौपालक के रूप में समाज में अलग पहचान बनाई है। ऐसे में आपका अनंत चतुर्थी के अवसर पर हमारें बीच से जाना हमें दुःखी जरूर कर गया परन्तु भगवान श्रीगणेश के पावन दिनों में जाने वाली आत्मा को प्रभु शरण मिले ऐसी मंगल प्रार्थना हम करते है। युवा ईकाई जिलाध्यक्ष मोहन परमार ने कहा इस दुःख की घड़ी में हम सभी परिवार के साथ है प्रभु सभी को शीघ्र इस दुःख से उभरने का साहस सम्बल प्रदान करें वही उपाध्याय के पद्चिन्हों पर चल कर उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोगी बने।इस मौके पर  ओम जी भट्ट पवन नाहर वीरेंद्र भट्ट, भारतीय पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष हरीश राठौड,उपाध्यक्ष राजू धानक भारतीय पत्रकार संघ यूथ जिला अध्यक्ष मोहन परमार तहसील अध्यक्ष प्रकाश पडियार भारतीय पत्रकार संघ महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नीलिमा डाबी थांदला अध्यक्ष विवेक भारद्वाज उपाध्यक्ष इमरान अर्जुन ठाकुर धर्मेश सोनी आदि पत्रकारगण उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!