Connect with us

झाबुआ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 12 सितम्बर को झाबुआ, रतलाम व मंदसौर दौरा

Published

on



झाबुआ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितम्बर (शुक्रवार) को इंदौर, झाबुआ, रतलाम व मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे विभिन्न स्थलों पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12.50 बजे इंदौर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.20 बजे झाबुआ जिले के पेटलावद हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात वे दोपहर 2.40 बजे पेटलावद से प्रस्थान कर 3.05 बजे रतलाम जिले के सैलाना पहुंचेंगे।

सैलाना में स्थानीय कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री 3.45 बजे सैलाना से रवाना होकर शाम 4.10 बजे मंदसौर जिले के गांधी सागर पहुंचेंगे। यहां भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 5.10 बजे गांधी सागर से प्रस्थान करेंगे और 5.30 बजे मंदसौर एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5.35 बजे मंदसौर एयरस्ट्रिप से विमान द्वारा प्रस्थान कर शाम 6.20 बजे भोपाल  पहुंचेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!