Connect with us

झाबुआ

आओ पता लगाए : – आबकारी विभाग अंतर्गत वह कौन दलाल है जो शहर के विभिन्न ढाबों और होटलों पर अवैध शराब विक्रय को लेकर अवैध उगाही कर रहा है

Published

on

झाबुआ – शहर के विभिन्न होटलों और ढाबों पर अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है साथ ही शहर से सटे बाडकुआ श्रेत्र , फुलमाल , मिंडल , किशनपुरी क्षेत्र, देवझिरी, छापरी ,  राणापुर रोड की ओर तथा पारा रोड की ओर करीब 6-8 किमी क्षेत्र में विभिन्न ढाबों और होटलों पर अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है । यह अवैध शराब दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में भी इन ढाबों और होटलों पर आसानी से उपलब्ध हो रही है तथा यह अवैध शराब दो पहिया , तीन पहिया व चार पहिया वाहनों के माध्यम से इन क्षेत्रों में पहुंच रही है । इन अवैध शराब विक्रय को लेकर आबकारी विभाग और पुलिस विभाग को जानकारी तो है लेकिन दोनों ही विभाग आंखें मूंद कर बैठे है । और कारवाई के नाम पर लिपापोती में लगे हैं । वही आबकारी विभाग की शराब माफियाओं के प्रति वफादारी के कारण ही जिले में अवैध शराब का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और हर वर्ष सांख्यिकी आंकड़ों में बढ़ोतरी की ओर है । वही इन अवैध शराब माफियाओं और विक्रय को लेकर विशेष रूप से आबकारी विभाग मेहरबान है जो इन माफियाओं पर कारवाई के बजाय संरक्षण देने में लगा है वहीं नवीन आबकारी अधिकारी की पदस्थापना के बाद से तो अवैध शराब माफियाओं की बल्ले-बल्ले हो गई है । सूत्रों का कहना है कि शहर क्षेत्र और इससे सटे क्षेत्रों में विभिन्न ढाबों और होटलों पर अवैध शराब के कारोबार को नियमित संचालन को लेकर आबकारी विभाग का कोई दलाल मासिक रूप से अवैध उगाही कर रहा है और इस अवैध कारोबार के संचालन को लेकर नियंत्रण के बजाय संरक्षण देने में लगा है यह दलाल विभिन्न ढाबों संचालकों और होटलों से इस अवैध शराब कारोबार को लेकर उनके अवैध विक्रय अनुसार मासिक बंदी ले रहा है यह दलाल शहरी क्षेत्र से लेकर गांव व फलियों तक पहुंचकर अपना काम मासिक रूप से निष्पादित कर रहा है । सूत्रों का कहना है कि किसी ढाबों से पांच हजार ,तो किसी से आठ हजार ,तो किसी से दस , तो किसी से बारह व पंद्रह हजार रुपए ले रहा है और किसी भी प्रकार की कोई कारवाई न होने की बात भी कह रहा है । इस दलाल की सक्रियता से अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है । वह कौन दलाल है  । जो अवैध उगाही कर अपनी जेबें गर्म कर रहा है और शासन प्रशासन की छवि भी धूमिल कर रहा है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!