Connect with us

झाबुआ

श्रीमती किरण शर्मा के इस निर्वाचन से झाबुआ को पुनः राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है।

Published

on

किरण शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त

झाबुआ को पुनः मिली राष्ट्रीय पहचान

झाबुआ । भुवनेश्वर, ओड़िशा में आयोजित भारतीय स्त्री शक्ति की साधारण सभा बैठक में झाबुआ की शारदा समूह की संचालिका श्रीमती किरण शर्मा को संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री निर्वाचित किया गया।

श्रीमती किरण शर्मा वर्ष 2012 से भारतीय स्त्री शक्ति संगठन से जुड़ी हुई हैं। संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने 2018 में मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। लगातार 6 वर्षों तक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहते हुए अपने समर्पित नेतृत्व व सक्रिय योगदान से उन्होंने संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। अब उन्हें भारतीय स्त्री शक्ति संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

गौरतलब है कि भारतीय स्त्री शक्ति संगठन की स्थापना 1986 में निर्मला बाल आप्टे द्वारा की गई थी। राष्ट्रीय महामंत्री पद पर पूर्व में मनीषा कोठेकर, नयना विनय सहस्त्रबुद्धे, वर्षा विनोद तावड़े और जयश्री वी. मुरलीधरन जैसी प्रतिष्ठित महिलाएँ कार्य कर चुकी हैं।

श्रीमती किरण शर्मा के इस निर्वाचन से झाबुआ को पुनः राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!