Connect with us

झाबुआ

300 से अधिक श्रद्धालुओं ने झाबुआ से तारखेडी की पदयात्रा कर, विश्व मंगलधाम में ध्वज अर्पण कर पूजा पाठ की ।

Published

on

झाबुआ – भारतीय परंपरा में धार्मिक पदयात्रा का एक विशेष स्थान है यह केवल एक यात्रा नहीं बल्कि भक्ति, अनुशासन, सामूहिक आध्यात्मिकता और एकता का प्रतीक है । इसी कड़ी में सोमवार रात्रि को श्रद्धालुओं ने झाबुआ से विश्व मंगलधाम तारखेडी तक‌ पूरी रात पदयात्रा करते हुए मंगलवार अलसुबह पहुंचकर ध्वज अर्पण कर , दर्शन वंदन और पूजा पाठ की ।

सोमवार रात्रि करीब 8 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर से यह पदयात्रा समाजसेवी अजय रामावत के नेतृत्व में प्रारंभ हुई । मंदिर से लेकर राजगढ़ नाके के बीच इस पदयात्रा का 15 से अधिक स्थानों पर फुल मालाओं और जय सियाराम के जयकारों से स्वागत हुआ । यात्रा के प्रथम पंक्ति में श्रद्धालु  केसरिया ध्वज थामे हुए और पीछे भक्तजन भक्ति करते हुए निकले । यात्रा शहर के मेंन बाजारों से होते राजगढ़ नाका , देवझिरी, छापरी, फतिपूरा  हिम्मतगढ ,साढ सदावा होते हुए विश्व मंगलधाम तारखेडी पहुंची ।  प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विश्व मंगल हनुमान धाम तारखेड़ी में मंगलवार सुबह 6 बजे लगभग पद एवं ध्वज यात्रियों ने ध्वज अर्पण कर, दर्शन वंदन ओर महाआरती कर लाभ लिया और साथ ही मंदिर के संत श्री का सम्मान 51 किलो के फूल माला ,शाल व श्री फल और साफा बांधकर किया  । इस यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओ ने लगभग 40 किमी का सफर तय किया । यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओ ने भजन कीर्तन करते हुए व नाचते हुए, यह 40 किलोमीटर का सफर तय किया और श्रद्धालुओं को पता ही नहीं चला । इस पदयात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से जैसे झाबुआ के अलावा थांदला, पिटोल , देवझिरी , कालीदेवी, कुंदनपुर, लीमडी , झालोद , इंदौर आदि क्षेत्रों से भक्त गण शामिल हुए । इस पदयात्रा में करीब 300 से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की । इस पदयात्रा में विभिन्न समाज के श्रद्धालु सम्मिलित हुए । झाबुआ से तारखेड़ी की विश्व मंगल हनुमानधाम ,  ध्वज एवं पदयात्रा के संयोजक अजय रामावत  का भोला भंडारा परिवार थांदला और झाबुआ के शिवभक्त मोहन चौहान, जगदीश राठौड़ , मनोहारदास चौहान , श्रीमंत अरोरा, शैलेन्द्र चौहान, मनीष अहिरवार, समरथ प्रजापत, धन्ना सेन, पिंटू पवार ने माला पहनाकर व धर्म के प्रतीक ॐ नम शिवाय के दुपट्टे ओर बाबा बर्फानी की तस्वीर भेट कर भव्य स्वागत किया । इस पदयात्रा में विशेष रूप से विश्व हिन्दू परिषद से आशीष चतुर्वेदी, पत्रकार राधेश्याम पटेल, नवनीत त्रिवेदी , सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय कांठी , कमलेश पटेल , जैन समाज से मनोज कटकानी, संजय गांधी व‌ महेश कोठारी, संजय पांचाल, देवेन्द्र पांचाल, किशोर बोरसे , बिट्टू सिंगार , गुड्डू सोनी , आदि अनेक भक्तगण इस रैली में शामिल हुए ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!