Connect with us

झाबुआ

आशा किरण संस्था ने उत्साहपूर्वक मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस

Published

on



झाबुआ। आशा किरण संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सूरज डामोर के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्म दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की वरिष्ठतम सदस्य 90 वर्षीय श्रीमती पुष्पा कोठारी के हाथों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अनु डामोर ने 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं का तिलक कर उपहार देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष श्रीमती सूरज डामोर ने अपने संबोधन में कार्यक्रम का उद्देश्य बताया और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. दीपेश टेलर द्वारा किया गया । साथ ही योग गुरु सुश्री रुक्मणी वर्मा ने ध्यान और योगाभ्यास कराया । श्रीमती कुंता सोनी ने खेल गतिविधियों का संचालन किया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सामूहिक गान व विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। अंत में खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली बालिकाओं व महिलाओं को पुरुस्कार देकर पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम मैं उपस्थित मधु ज्योति श्रीमती भावना जैन विनीता भावना टेलर जीना पटेल माया नीता शाह पार्षद अनीला बैस श्रीमती भट कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रितु सोडाणी ने किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!