Connect with us

झाबुआ

झाबुआ के थाना काकनवानी क्षेत्र अंतर्गत मध्यरात्रि में दाहोद (गुजरात) से उज्जैन महाकाल दर्शन को आ रहे कॉलर एवं उनके साथियों की कार हाईवे रोड पर हुई पंचर, डायल-112 जवानों ने सहायता कर रेस्ट हाउस पर रुकवाया

Published

on




*

झाबुआ के थाना काकनवानी क्षेत्र अंतर्गत दाहोद (गुजरात) से उज्जैन महाकाल दर्शन जा रहे कॉलर एवं उनके साथियों की कार पंचर हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17-09-2025 को रात्रि 00:20 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल काकनवानी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक जितेंद्र रावत ,पायलेट राकेश परमार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दाहोद (गुजरात) से उज्जैन महाकाल दर्शन जा रहे कॉलर एवं उनके साथियों की कार पंचर हो गयी है, आसपास कोई सहायता नहीं मिलने पर कॉलर ने डायल-112 सेवा पर कॉल कर मदद माँगी ।
डायल-112 जवानों ने स्टेपनी चेंज करवायी और कॉलर एवं उनके साथियों को नजदीकी रेस्ट हाउस में रुकवाया। मध्यरात्रि में हाईवे पर सहायता के लिए कॉलर द्वारा डायल-112 सेवा का आभार एवं पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!