Connect with us

झाबुआ

बस दुर्घटना में मासूम की मौत, शोकाकुल परिवार को मिलेगी 5.50 लाख की सहायता

Published

on



झाबुआ। ग्राम माछलिया निवासी आदित्य पिता पूनम वास्केल, उम्र लगभग 7 वर्ष, की 17 सितम्बर 2025 को माछलिया–मृगारुंडी मार्ग पर सोनार नदी की पुलिया पार करते समय एक बस की चपेट में आने से अत्यंत दुखद मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से ग्राम सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को राज्य सरकार की ओर से ₹4,00,000 की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को ₹1,00,000 की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है।

साथ ही, रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से भी ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान की गई है।

कुल मिलाकर शोकाकुल परिवार को विभिन्न स्रोतों से ₹5,50,000 की आर्थिक मदद मिलेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!