Connect with us

झाबुआ

थांदला की स्वच्छता अभियान राखी को प्रधानमंत्री ने सराहा

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)  — भरत के यशस्वी  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लिखा इस तरह के संदेश मुझे राष्ट्र के प्रति निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैँ ।           थांदला …  पिछले दिनों राखी के पवित्र महोत्सव पर थांदला नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों ने रक्षाबंधन पर्व को माध्यम बनाकर स्वच्छता राखी का निर्माण किया गया।स्वच्छता की इस राखी में मोदी जी के चित्र के माध्यम से मेरा थांदला स्वच्छ रखने के लिए आह्वान किया गया था। यह राखी नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा के साथ पार्षद धापू गोरसिंह वसुनिया, माया सचिन सोलंकी,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष,जिला योजना समिति सदस्य एवं पार्षद भूमिका आशीष सोनी,,आरती सिसोदिया ,राधिका मेड़ा,सुनीता भूरिया,,पिंकी पाठक और सफाई मित्र महिलाओ के साथ व्यापारियों और नागरिकों को राखी बांधी गई और उनसे स्वच्छता का वचन लिया था l साथ ही यह राखी परिषद अध्यक्ष और पार्षदों ने देश के माननीय प्रधानमंत्री ,,मुख्यमंत्री और विभिन्न प्रदेश के केबिनेट मंत्री नेताओंको भी प्रेषित की।राखी प्राप्त होने के बाद पीएमओ कार्यालय से देश के प्रधानमंत्री ने नगर परिषद थांदला अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा को पत्र के माध्यम से आभार ज्ञापित किया है ।जिसमें उन्होंने उल्लेख किया इस तरह के कार्य मुझे राष्ट्र के प्रति कार्य करने की प्रेरणा देते है l पत्र प्राप्त होने के बाद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा उत्साहित है उन्होंने इस अवसर पर नगर वासियों के साथ सभी पार्षदों,,सफाई मित्रों और इस अभियान के सहयोगी पार्षद संदीप गोलू उपाध्याय,जगदीश प्रजापत,c m o कमलेश जयसवाल ,, गोरांक राठौर सहित नगर परिषद टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि देश के माननीय प्रधानमंत्री का यह पत्र मेरे लिए उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है और गर्व का क्षण है आप सबके प्रयास से आगामी समय में देश के माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री की सारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुचाँ कर क्षेत्र को उन्नति की राह लाने हेतु हम सकल्पित रहेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!