Connect with us

झाबुआ

विश्वहिंदू परिषद कि नगर कार्यकारिणी गठित मनोज सोनी बने नगर अध्यक्ष

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)
   थांदला —   विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई थांदला में संगठनात्मक नियुक्ति की घोषणा की गई। परिषद के विभाग मंत्री आदरणीय सौरभ जी चतुर्वेदी की गरीमामयी उपस्थिति मे सर्व सहमति से जिला सह मंत्री श्री कैलाश जी अमलियार एवं तहसील अध्यक्ष श्री शनिराज जी राठौर द्वारा यह घोषणा की गई।

इस अवसर पर श्री मनोज सोनी को नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। मनोज सोनी जी को पदभार देते हुए संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि वे परिषद के उद्देश्यों — धर्म रक्षा, समाज जागरण एवं राष्ट्र निर्माण — को सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे।

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ने कहा कि वे परिषद के कार्यकर्ताओं एवं समाज के सहयोग से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे। उन्होंने युवाओं की सहभागिता को विशेष महत्व देने की बात कही।

घोषणा अनुसार अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति इस प्रकार की गई—

नगर उपाध्यक्ष : प्रियांशु पंचाल

नगर मंत्री : यश राठौर

नगर सह मंत्री : चिराग राठौर एवं मानव चनाल

बजरंग दल नगर संयोजक : राजवीर राठौर

बजरंग दल सह संयोजक : संजय कटारा

विश्व हिंदू परिषद गो रक्षा प्रमुख : पिंटू प्रजापति

अखाड़ा प्रमुख : शिवराज डामोर

नियुक्ति के उपरांत परिषद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

श्री मनोज सोनी नवागत अध्यक्ष विश्व हिन्दु परिषद थांदला

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!