Connect with us

झाबुआ

अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ सोशल पुलिसिंग होगी प्राथमिकता  – एस.पी.डॉ.शिवदयाल सिंह

Published

on


झाबुआ से ओमी गादिया की रिपोर्ट

झाबुआ – मध्य प्रदेश पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चूकें 2012 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ.शिवदयाल सिंह गुर्जर ने झाबुआ पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने के साथ ही विभिन्न चौकी एवं थानों का निरीक्षण किया और जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी तथा चौकी एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें अवैध एवं अपराधिक गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,उनका मुख्य उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना और जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध करवाना है। उन्होंने पूर्व में चल रहे अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाते हुए यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की बात कही । वही एस.पी.श्री गुर्जर ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ सोशल पुलिसिंग को अपनी प्राथमिकता बताया । निश्चित रूप से पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए सोशल पुलिसिंग सकारात्मक अवधारणा है जो पुलिस और जनता के बीच की खाई को कम करती है । आपको बता दे की जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ.गुर्जर इससे पूर्व श्योपुर,देवास एवं खंडवा के एस.पी. रह चुके हैं तथा वें सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने के लिए जाने जाते हैं । डॉ.गुर्जर के आने से निसंदेह जिले में कानून व्यवस्था मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!