Connect with us

झाबुआ

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान सह विदाई समारोह संपन्न

Published

on




       झाबुआ, 20 सितम्बर 2025। जिले में अगस्त 2025 को विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन दिनांक 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार को सायं 4:00 बजे कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में किया गया।
           समारोह में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सभी सेवानिवृत्तजनों को पुष्पमाला एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही उन्हें उनके पेंशन संबंधित दस्तावेज जैसे पीपीओ/जीपीओ भी प्रदान किए गए।
          अपने संबोधन में कलेक्टर ने कहा कि सेवाकाल के दौरान व्यक्ति अत्यंत व्यस्त रहता है, लेकिन अब यह अवसर है कि अपने अनुभव और ऊर्जा का उपयोग समाज के उत्थान में करें। जो पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्व व्यस्तता के कारण पूर्ण नहीं हो पाए, उन्हें अब समय देकर निभाएं। साथ ही कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित एक सेवानिवृत्तजन की पोती को गोद में उठाकर स्नेह जताया।
          सम्मानित सेवानिवृत्तजनों में श्री अशोक कुमार चौहान, श्री सुनील कुमार शुक्ला, श्री लालसिंह परमार, श्री रामु नाडिया, श्री वरसिंह डामोर, श्री हकरिया डामोर, श्री धनसिंह नकुम, श्री शांतिलाल लछेटा, श्री बालराम परमार, श्री रूपसिंह भूरिया, श्री नारायण नाडिया, श्री थामस भाबोर, श्री बीरबल चनाना, श्रीमती गोकुली डावर, श्रीमती प्रमीला मचार एवं श्रीमती रूपीबाई राठौर शामिल रहें।
           इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चन्द्ररसिंह सोलंकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती वर्षा चौहान, भू-अभिलेख अधिकारी श्री पवन वास्केल, सहायक पेंशन अधिकारी श्री कमलेश डोडियार, प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ एवं वरिष्ठ नागरिक पेंशन एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
        कार्यक्रम के अंत में प्रभारी जिला पेंशन अधिकारी श्री दिनेश पारगी ने सभी अतिथियों, सेवानिवृत्तजनों एवं अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!