Connect with us

झाबुआ

सेवा पखवाड़ा के तहत नशामुक्त जागरूकता कार्यकम का आयोजन

Published

on



*
           झाबुआ, 20 सितम्बर 2025। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री पंकज साँवले के मार्गदर्शन में शासकीय कलापथक दल झाबुआ द्वारा सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के दौरान “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
        इन कार्यक्रमों का आयोजन माछलिया, राणापुर, पाडलवा सहित विभिन्न स्थानों पर किया गया, जहाँ स्थानीय बच्चों और समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से यह बताया गया कि यदि हमारे परिवार में कोई—चाहे पिता, बाबा, काका, भाई, माता या स्वयं—किसी भी प्रकार का नशा करता है (जैसे गुटखा, शराब, ड्रग्स, पान मसाला आदि), तो यह पूरे परिवार को विनाश की ओर ले जाता है।
         नशा न केवल शारीरिक बीमारियाँ जैसे कैंसर और टीबी का कारण बनता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करता है। इससे घरों में कलह, आर्थिक समस्याएँ और मानसिक तनाव उत्पन्न होते हैं, जिससे मनोबल धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है।
        कार्यक्रम में भीली भाषा में जनसंवाद, प्रेरणादायक गीतों एवं शपथ के माध्यम से बच्चों और उपस्थितजनों को नशामुक्ति का संदेश दिया गया। सभी बच्चों व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और जागरूकता फैलाने में सहयोग प्रदान किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!