Connect with us

झाबुआ

स्वच्छता उत्सव 2025 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय झाबुआ में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Published

on


*

     झाबुआ, 20 सितम्बर 2025 । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता उत्सव 2025 का आयोजन जिला चिकित्सालय झाबुआ में किया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. बघेल के नेतृत्व में अस्पताल के समस्त अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, और अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए।
          सफाई अभियान के दौरान परिसर में गिरे पत्तों, प्लास्टिक कचरे एवं गंदगी को एकत्र कर उचित तरीके से निस्तारित किया गया। इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य न केवल अस्पताल परिसर को स्वच्छ बनाना था, बल्कि जनमानस को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना भी था।
         डॉ. बी. एस. बघेल ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छता से ही रखी जाती है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें।
       उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय झाबुआ द्वारा आगे भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ19 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!