Connect with us

झाबुआ

अतिवृष्टि से झकनावदा व आसपास के क्षेत्रों में किसानों की सोयाबीन,मक्का को हुआ नुकसान

Published

on

झकनावदा/पेटलावद:- अतिवृष्टि से क्षेत्र में किसानों की सोयाबीन,मक्का की फसल को नुकसान हुआ है। फसल छोटी रह जाने से उत्पादन न के बराबर होने की उम्मीद है। जिससे किसानों ने फसलों की बखरनी शुरू कर दी है। किसानों की मांग के बाद भी अब तक फसलों का सर्वे शुरू नहीं हुआ। क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसानों ने सोयाबीन, मक्का की बोवनी की हुई है। बोवनी के बाद लगातार बारिश होने से सोयाबीन और कही कही मक्का की फसल प्रभावित हुई है।अतिवृष्टि के चलते फसलें छोटी रह गई है, जिससे फूल भी कम मात्रा में आए। तो कही फसल पूरी तरह पीली हो गई। फसलों में उत्पादन न के बराबर होने की संभावना है। अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे कराने की मांग को लेकर किसानों को सरकार से उम्मीद है। किसानों का कहना है कि सरकार को केवल मंच से बोलना अच्छा लगता है कि हमारी भाजपा सरकार किसानों की सरकार है। सरकार से किसानों की मांग है कि आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों को खेतों में भेजकर जमीनी हकीकत देखे कि आपके अन्नदाता कितने परेशान है।

इनका कहना है –

मेरी करीबन 25 बीघा की जमीन में मैने सोयाबीन की बोवनी की थी लेकिन अतिवृष्टि के चलते एवं सोयाबीन पीली होने से हमारा भारी नुकसान हुआ है। जल्द सर्वे कर हम किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।                                                               कृषक मोतीलाल चौधरी झकनावदा

मैने अपने खेत में 7 बीघा करीबन भूमि में मक्का बोई थी जो अतिवृष्टि से नष्ट हो चुकी है।

कृषक – नानूराम कामलिया

===========

में कृषि भूमि ग्राम पंचायत बखतपुरा में आती है मैने 6 बीघा में सोयाबीन बोई थी लेकिन फसल छोटी रह गई और फल नहीं आए।

कृषक – बादर खराड़ी ग्राम बोरिया ।

=========

अतिवृष्टि होने से हमारे खेत में सोयाबीन,हरा धनिया,टमाटर की फसल नष्ट हो गई। हमारी भारी नुकसान हुआ है। सरकार हमे मुआवजा मुहैया करावे।

कृषक -गोविंद मेड़ा झकनावदा

==========

मेरे सहित ग्राम पंचायत भेरूपाड़ा के किसानों का भी अतिवृष्टि से सोयाबीन सहित अन्य फसलों का का भारी नुकसान हुआ है। मेरी स्वयं की सोयाबीन की फसल प्रभावित हुई हैं।                       रणछोड़ मेड़ा भेरूपाड़ा

हमारे द्वारा जल्द टीम गठित कर किसानों के खेत में जाकर फसलों का मौका मुआयना करवाकर जायजा लिया जाएगा।

विजेंद्र कटारे , नायब तहसीलदार उपतहसील झकनावदा

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!