Connect with us

झाबुआ

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत राणापुर में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on


*”

     झाबुआ, 20 सितम्बर 2025 । “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत राणापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
            इस शिविर में विभिन्न चिकित्सा विभागों के विशेषज्ञों  स्त्री रोग, शिशु रोग, एमडी मेडिसिन, जनरल सर्जरी, हड्डी रोग, क्षय रोग, नेत्र रोग, तथा दंत चिकित्सा  द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें समय रहते उपचार उपलब्ध कराना था।
             शिविर के दौरान किशोरी बालिकाओं को माहवारी प्रबंधन एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श और जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर शिविर का निरीक्षण एसडीएम श्री भास्कर गाचले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. बघेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री आर. आर. खन्ना, तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र भायल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना की।
               डॉ बी.एस. बघेल ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों में टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गई एवं आम जन को नियमित रूप से बीपी व डायबिटीज की जांच करवाने हेतु प्रेरित किया गया।
            मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ऊषा गेहलोत एवं शिविर संचालक डॉ ज़ी.एस. चौहान ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 1240 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें 106 गर्भवती महिलाएं तथा 1134 अन्य महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल थे। सभी को नि:शुल्क जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

*रक्तदान महादान के तहत योगदान*

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत पीएचसी सारंगी में 11 यूनिट एवं जिला अस्पताल झाबुआ में 10 यूनिट रक्तदान किया गया, जिससे ज़रूरतमंद मरीजों को जीवन रक्षक सहायता मिल सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!