Connect with us

झाबुआ

“अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में कन्या पूजन और मां अम्बे की आराधना के साथ नवरात्रि का शुभारंभ”

Published

on

झाबुआ —- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्रि का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। प्रथम दिवस पर विद्यालय प्रांगण में मां अम्बे की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का आरंभ निदशक डॉ चारूलता दवे, डॉ लोकेश दवे एवं प्राचार्य डॉ रितेश लिमये द्वारा विधिवत पूजा और आरती से हुआ, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

विद्यालय के निदेशकों द्वारा प्री नर्सरी एवं नर्सरी की कन्याओं का पूजन सम्पन्न किया गया। कन्या पूजन के अंतर्गत सबसे पहले कन्याओं के चरण पखारे गए, उसके पश्चात उनका पूजन किया गया। इसके बाद तिलक लगाकर लाल रंग की चुनरी ओढ़ाई गई और फिर उन्हें मिठाई खिलाकर उपहार दिए गए।
कन्या पूजन की इस परंपरा ने पूरे वातावरण को भक्ति और मातृशक्ति की महिमा से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम के अंत में निदेशकों तथा प्राचार्य महोदय को हस्तनिर्मित माता की तस्वीर भेंट की गई। उपहार पाकर सभी कन्याएं बहुत खुश नजर आई। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर माता रानी से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!