Connect with us

झाबुआ

युवा नेता कटारिया इंदौर संभाग की दूरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य मनोनीत

Published

on

*

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

भाजपा के युवा नेता प्रियांश कटारिया को संभाग क्षेत्र इंदौर दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की सूचना बीएसएनएल मुख्यालय के पत्र के आधार पर उप महाप्रबंधक व्यापार क्षेत्र इंदौर ने पत्र द्वारा दी गई।
श्री कटारिया की यह नियुक्ति रतलाम सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान के अनुशंसा पर की गई है।भारत संचार निगम लिमिटेड के द्वारा इंदौर संभाग में सदस्य बनाए जाने पर श्री कटारिया को केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा ने बधाई दी है।
इस नियुक्ति पर वरिष्ठ नेता अजय जैन, प्रदीप काग, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र काग, संजय बैरागी, रोहित चौधरी आदि साथियों ने सांसद श्रीमती चौहान, मंत्री नागर सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, व जिला अध्यक्ष भानु भूरिया का आभार माना है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!