Connect with us

झाबुआ

भजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियो का थांदला मे हुआ भव्य स्वागत

Published

on

थांदला (निप्र)- प्रदेश संगठन की अनुशंशा पर झाबुआ जिला कार्यकारिणी की घोषणा होते हि थांदला नगर मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिला कार्यकारिणी मे थांदला नगर से जिला महामंत्री के रूप मे युवा ऊर्जावान राजेश वसुनिया को वही जिला उपाध्यक्ष के रूप मे पूर्व मंडल अध्यक्ष व युवा पार्षद समर्थ उपाध्याय तथा जिला पुलिस शिकायत बोर्ड सदस्य एवं पार्षद श्रीमती माया सचिन सोलंकी एवं जिला मंत्री के रूप मे श्रीमती सुनीता भूरिया को स्थान दिया गया सभी युवा ऊर्जावान नेतृव को जिले की कार्य कारिणी स्थान मिलने से कार्यकर्ताओ मे हर्ष व्याप्त है।

इसी तारतम्य मे स्थानीय नगर परिषद कार्यालय मे पुष्पमाला पहना कर  कार्यकर्ताओ ने स्वागत समारोह का आयोजन किया जिसमे बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित हुए। जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ने सम्बोधित करते हुए भावुक हो गए और कहा कि पार्टी और संगठन कि नजरें सब पर होती है उन्हे सब का ध्यान होता है कोनसा कार्यकर्ता कितने समर्पण भाव से पार्टी संगठन का कार्य कर रहा है उसका प्रतिफल एक दिन उसे अवश्य प्राप्त होता है। वही पार्षद समर्थ उपाध्याय ने कहा कि पार्टी संगठन ने जो जवाबदारी दी है पुरी निष्ठा से अपने कार्यकर्ताओ के लिए खड़ा रहूंगा, जिला पुलिस शिकायत बोर्ड सदस्य व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती माया सोलंकी ने सम्बोधित करते हुए बताया कि गुटबाजी को दरकिनार करते हुए हम सब को मिलकर संगठन को मजबूत बनाने कि और प्रयासरत रहना है। कार्यक्रम मे नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा,वरिष्ठ पार्षद राजू धानक,पिछड़ा मोर्चा के मुकेश चौहान,एडव्होकेट नीरज कोठारी,आनंद राठौड़,सचिन सोलंकी ,साहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!