झाबुआ – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने अपने व्यस्ततम समय में से समय निकालकर भाजपा के वरिष्ठ नेता मगनलाल गादीया के पुत्र के नवीनीकृत प्रतिष्ठान का शुभारंभ फीता काटकर किया तथा मंत्री ने प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए , आशीर्वाद प्रदान किया व उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामनाएं की ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मगनलाल गादीया के पुत्र नीरज गादीया के नवीनीकृत प्रतिष्ठान कृतज्ञ इंटरप्राइजेस का शुभारंभ कार्यक्रम गुरुवार शाम को आयोजित हुआ । इस शुभारंभ कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया थी । वही अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार भी उपस्थित थीं । केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया गुरुवार को विभिन्न शासकीय कार्यकम में सम्मिलित होने के बाद, व्यस्त शेड्यूल होने के बाद भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई । जो इस बात को दर्शाता है कि केबिनेट मंत्री अपने कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित है । शाम करीब 5 बजे केबिनेट मंत्री के आगमन होते ही परिवार जन ने स्वागत किया । तत्पश्चात केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने फीता काटकर नवीनीकृत प्रतिष्ठान कृतज्ञ इंटरप्राइजेस का शुभारंभ किया । प्रतिष्ठान संचालक ने मंत्री जी को प्रतिष्ठान से संबंधित जानकारी दी व जेकुआर सेनेटरी व फीटीग की विस्तृत श्रृंखला के बारे में बताया । पश्चात मगनलाल गादीया एवं परिवारजन द्वारा केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया व गिफ्ट भेंट कर सम्मान किया । साथ ही परिवार जन द्वारा नपाध्यक्ष कविता सिंगार का भी स्वागत व सम्मान किया गया । केबिनेट मंत्री ने इस नवीनीकृत प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर कहा कि मैं हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित करती हूँ तथा ईश्वर से प्रार्थना करती हू कि यह प्रतिष्ठान निरंतर उन्नति के शिखर को छुए और समाज एवं क्षेत्र की सेवा में एक आदर्श उदाहरण बने। आपका यह नया प्रयास केवल व्यवसायिक सफलता ही नहीं बल्कि नए अवसरों और नए रिश्तों का सेतु बने। नपाध्यक्ष कविता सिंगार ने कहा यह प्रतिष्ठान सफलता, समृद्धि और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करे। यह यात्रा सफलता, विश्वास और नई ऊँचाइयों तक पहुँचे। आपके परिश्रम और संकल्प से प्रारंभ हुआ यह नया प्रयास आपके जीवन में खुशियों और उपलब्धियों के द्वार खोले । इस शुभारंभ कार्यक्रम में जैन समाज के वरिष्ठ श्रावक मनोहरलाल भंडारी , संजय गांधी , भूपेन्द्र बाबेल , राजेन्द्र संघवी भाजपा के वरिष्ठ नेता व पार्षद महेंद्र तिवारी , जिला मंत्री बबलू सकलेचा , अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार, मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, उपाध्यक्ष मितेश गादीया , वरिष्ठ अभिभाषक दिनेश सक्सेना , उमंग सक्सेना, सामाजिक महासंघ अध्यक्ष नीरज राठौर, सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय कांठी , पंकज मोगरा , युवा आइकन जय भंडारी, युवा व्यवसायी विशाल कोठारी, नितेश कोठारी, ओमी गादिया, अंकित रुनवाल, पराग रुनवाल, आशीष श्रीमाल, मयंक रूनवाल, गौरव जैन, युवा इंजीनियर रत्न दीप सकलेचा, भावेश मेहता, समाजसेवी अजय रामावत , पत्रकार राधेश्याम पटेल के अलावा आईकान ग्रुप की सक्रिय महिला सदस्य मोनिका कोठारी, रेखा श्रीमाल ,आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । अंत में प्रतिष्ठान संचालक ने सभी का आभार माना ।
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।