Connect with us

झाबुआ

भारतीय जनता पार्टी मंडल थांदला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)

आज थांदला नगर पीपली चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी थांदला मण्डल द्वारा परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई जिस कार्यक्रम में अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर , वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा बताया गया कि
देशभर में आज अंत्योदय दिवस मनाया जा रहा है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन को देश में अंत्योदय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पहली बार साल 2014 में अंत्योदय दिवस मनाया गया। देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन अंत्योदय दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया। कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की सोच अंतिम व्यक्ति के उत्थान को समर्पित थी। उनका विजन समाज के अंतिम व्यक्ति की आश्यकताओं पर केंद्रित था। वह हमेशा समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के बारे में काम करने की बात कहते थे।
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पंणदा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती माया सचिन सोलंकी, जिला मंत्री श्रीमती सुनीता भूरिया, वरिष्ठ पार्षद राजू धानक, पार्षद कन्नू मौर्य गोपाल बैरागी, मण्डल उपाध्यक्ष श्रीमती आरती सिसोदिया, मिडिया प्रभारी विवेक व्यास, दीपक राठौड़ , कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौर ने किया  आभार जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!