Connect with us

झाबुआ

भील महासंघ जिला झाबुआ की नई कार्यकारिणी घोषित, समाज में उत्साह की लहर

Published

on

झाबुआ – भील महासंघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गुमानसिंह डामोर की सहमति से झाबुआ जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिला अध्यक्ष हरु भुरिया द्वारा जारी सूची में 15 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा से पूरे जिले में संगठन को लेकर नया उत्साह और जोश का माहौल है‌ । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन का विस्तार और मजबूती ही इस कार्यकारिणी की पहली प्राथमिकता होगी।

घोषित जिला कार्यकारिणी इस प्रकार है –

उपाध्यक्ष – वल्लु भुरिया, थावरसिंह भुरिया, मेजिया कटारा, दिनेश अमलियार, सुरेश बिलवाल

महामंत्री – नाथूसिंह कामलिया, रमेश बारिया, निलेश मीणा

जिला मंत्री – छगनसिंह भुरिया, तानसिंह वसुनिया, शैतान मुनिया, देवीसिंह मेडा

मीडिया प्रभारी – जयसिंह गुंडिया

सोशल मीडिया प्रभारी – विदेश बिलवाल

कार्यालय मंत्री – कमल डामोर

भील महासंघ का उद्देश्य
भील महासंघ का मुख्य ध्येय समाज की एकजुटता और प्रगति है। संगठन निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक अधिकारों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है।

एकता और संगठन – सामूहिक शक्ति का निर्माण कर समाज को जोड़ना।

शिक्षा पर बल – बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना।

रोजगार व स्वावलंबन – सरकारी योजनाओं और अवसरों की जानकारी देना।

अधिकारों की रक्षा – समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई में सदैव अग्रणी रहना।

सामाजिक विकास – गरीब और वंचित परिवारों को सहयोग देना।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही जिले भर के कार्यकर्ताओं और समाजजनों में विश्वास जगा है कि आने वाले समय में संगठन और अधिक सशक्त होकर समाज के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। इस घोषणा पर प्रदेश अनु डामोर, महासचिव लक्ष्मणसिंह बारिपा, उपाध्यक्ष राजू डामोर और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनीष वसुनिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी समाज की दिशा और दशा सुधारने में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!