Connect with us

DHAR

सेवा पर्व पखवाड़े के अंतर्गत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ

Published

on


    धार, 26 सितंबर 25।  पीएम सूर्य घर  मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार द्वारा लागू की गई है। इसका उद्देश्य भारत के सभी घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। योजना के तहत, बिजली उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने के लिये सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी, सौर पेनलों की लागत का 40 प्रतिशत तक कवर करेगी।
   अधीक्षण अभियंता धार आशीष आचार्य ने बताया कि उक्त योजना के तहत धार जिले में 300 यूनिट से अधिक बिजली की हर माह खपत करने वाले बिजली उपभोक्ताओं को मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा चिन्हित किया गया है। इन्हें सोलर से जोड़कर पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना का लाभ लेने के लिये सूचना भेजी गई हैं। धार जिले में 5000 उपभोक्ता ऐसे हैं जो 300 यूनिट से अधिक विजली हर माह उपयोग कर रहे हैं। जिले में सौर ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये बिजली कंपनी ने सम्माननीय नागरिकों से अपील की है कि वह योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। बिजली की मासिक खपत एवं विद्युत भार के अनुरूप विभिन्न क्षमता के सौर संयंत्र पर निम्नानुसार सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इनमें औसत मासिक बिजली खपत (यूनिट) 0 से 150 यूनिट हेतु उपयुक्त रूफ टॉप सौर संयंत्र क्षमता 1-2 किलोवाटर पर 30 हजार से 60 हजार रूपये की सब्सिडी सहायता,  150 से 300 के लिये उपयुक्त रूफ टॉप सौर संयंत्र क्षमता 2-3 किलोवाटर पर 60 हजार से 78 हजार रूपये की सब्सिडी सहायता तथा 300 औसत मासिक खपत पर 3 किलोवाटर से ऊपर उपयुक्त रूफ टॉप सौर संयंत्र क्षमता पर 78 हजार रूपये की सब्सिडी सहायता प्रदान की जा रही है। 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ19 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!