Connect with us

DHAR

तीन दिवस आजीविका फ्रेश मेले का भव्य आयोजन धार में 27 सितंबर से

Published

on



    धार, 26 सितंबर 25। जिला परियोजना प्रबंधक म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविकास मिशन धार ने बताया कि म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं जिला प्रशासन जिला धार के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय आजीविका फ्रेश मेले का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक भोज उद्यान परिसर, धार में किया जा रहा है। यह मेला शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसमें म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्वनिर्मित एवं स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित एवं विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे।
    मेले का शुभारंभ 27 सितंबर  को शाम 4 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर करेंगे। इस अवसर पर  विधायक धार श्रीमती नीना वर्मा सहित अध्यक्ष जिला पंचायत श्री सरदार सिंह मेड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा बोडाने उपाध्यक्ष, जिला पंचायत धार श्रीमती संगीता हेमसिंह पटेल एवं  उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद धार श्री मयंक म्हाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन धार एवं शहरी आजीविका मिशन धार के संयुक्त सहयोग से संपन्न होगा। 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ7 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!