Connect with us

अलीराजपुर

कन्‍या परिसर या अन्‍य बालिका छात्रावास में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर कार्यवाही करें – कलेक्‍टर डॉ बेडेकर

Published

on

साथ ही उन्होंने प्रभारी सहायक आयुक्त एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कन्‍या परिसर या अन्‍य बालिका छात्रावास में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर कार्यवाही करें जिले के आवासीय छात्रावास जहां बच्चीयॉ या महिला रहती है वहाँ किसी अनाधिकृत व्‍यक्ति या बाहरी व्यक्ति  के प्रवेश  पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करें ,  प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करें या इसकी जानकारी मुख्यालय को करें ताकि संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जा सके । उन्होंने समस्त छात्रावास अधीक्षक को यह आदेश जारी करने के निर्देश सहा.आयुक्‍त एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी को दिए ।

इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की होने वाली बैठक को गंभीरता से लेवे साथ ही उनके द्वारा चाही गई जानकारी तय समय सीमा में उपलब्‍ध कराये अन्यथा संबंधित विभाग के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।

इस दौरान उन्होंने समस्त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद को निर्देशित करते हुए कहा कि आदि क्रम योगी अभियान शासन की सर्वे प्रथम प्राथमिकता में से एक है , इससे संबंधित समस्‍त कार्य योजना को पोर्टल पर दर्ज करें ,किसी भी कारण से इस अभियान से कोई ग्राम या व्‍यक्ति वंचित न रहे इसलिए इस अभियान को गंभीरता से लेवे  और आगामी 2 दिवस के भीतर चाही गई जानकारी पोर्टल पर इंद्राज करें ।

इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में 07 एवं 08 अक्टूबर 2025 को कलेक्टर कमिश्नर कान्फ्रेंस का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कानून व्यवस्था, नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं रोजगार, कृषि एवं सुशासन आदि से संबंधित बिंदुओं पर  जिले की जानकारी चाही गई है जिसे बिन्दुवार जानकारी एकत्रित कर तुरंत मुख्यालय को अवगत कराए ।
इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री वीरेन्द्र सिंह , श्री मनोज गरवाल , अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे , सुश्री निधि मिश्रा सहित अन्‍य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!