Connect with us

अलीराजपुर

जल स्वच्छता और स्वास्थ्य-रक्षा ( वॉश ) से संबंधित बैठक का आयोजन कलेक्‍टर डॉ बेडेकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई

Published

on



आलीराजपुर 30 सितंबर 2025 । कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य संस्थाओं में वॉश एवं जलवायु परिवर्तन अनुकुलन हेतु यूनिसेफ  के सहयोग से  जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया गया ।

इस दौरान कलेक्‍टर डॉ बेडेकर ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आने वाले समय में हम सभी को जलवायु परिवर्तन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए , जलवायु परिवर्तन  से हमारे शरीर में कई तरह के  हानिकारक  जीवाणु, वायरस, फंगस या परजीवी का प्रवेश और उनकी वृद्धि हो सकती है । जिसके लिए अभी से  हम सभी को जागरूकता लाना चाहिए किसी तरह हम पानी को स्वच्छ रख सकते है , हमारे आस पास के जल स्रोतों को भी सुरक्षित रखने आदि के लिए इस तरह की कार्यशाला या बैठक का आयोजन ब्‍लॉक स्‍तर या ग्राम स्‍तर करना जरूरी है ।  ग्रामीणों को कैसे हाइजीन रख सकते है उसका प्रयास करना चाहिए । साथ ही हमारे स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर या अन्‍य भवनों पर सीलन न हो इसका भी उपचार करना अति आवश्यक है । शासकीय भवन एवं अन्‍य स्‍थान पर पेयजल या अन्‍य जल स्‍त्रोत में गंदगी न फैले इसके लिए भी सभी को जागरूक करना चाहिए  सभी विभाग को अपने अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए ।
इस दौरान यूनिसेफ कंसल्टेंट श्री भगवान राठौड ,  मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी , सहित पीएचई , ऊर्जा विभाग , शिक्षा विभाग , सहायक आयुक्त अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!