Connect with us

झाबुआ

मैं हूं अभिमन्यु

Published

on

मैं हूं अभिमन्यु जिले में चल रहे “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत रक्षा सखी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29 सितम्बर 2025 को ग्राम पिटोल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिटोल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों, विद्यार्थियों को महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक अपराधों एवं उनके रोकथाम हेतु बने कानूनों की जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा के लिए उपलब्ध महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 112 एवं बाल सुरक्षा के लिए 1098 जैसे महत्त्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही लोगों को यह भी बताया गया कि यदि उनके आसपास कोई अपराध घटित हो रहा हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कार्यक्रम में सेल्फी पॉइंट्स/कटआउट लगाए गए, जहाँ लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और सेल्फी ली। यह अभियान समाज को सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!