Connect with us

DHAR

सेवा पखवाडा अतंर्गत तीन दिवसीय आजीविका फ्रेश मेले का समापन

Published

on


  धार, 30 सितंबर 25।
सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत एवं जिला प्रशासन धार के संयुक्त तत्वावधान में आजीविका फ्रेश मेला (Vocal for local) का शुभारंभ भोज उद्यान परिसर इंदौर नाका में आयोजित किया गया। यह मेला  27  से 29 सितम्‍बर 2025 तक प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया गया। इस मेले के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों को वोकल फॉर लोकल अभियान के साथ आत्मनिर्भर भारत की संकल्पन्ना को मूर्त रूप प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
शासन की उम्मीद अनुसार यह मेला महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ और उन्हें अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में मदद मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ  विधायक धार श्रीमती नीना वर्मा और धार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा  बोडॉने  के आतिथ्य फिता काटकर एवं सरस्वती माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। जिला परियोजना प्रबंधक श्री प्रमोद दुसाने ने मेले का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह मेला महिलाओं के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
उक्त मेले में आजीवका मिशन से जुड़ी दीदियों के द्वारा अलग-अलग सामग्री की 33 दुकानें लगाई गईं। मेले में मुख्‍य रूप से बाग प्रिंट के उत्‍पााद की सर्वाधिक ब्रिकी हुई अन्‍य सामग्री जैसे सुरजना पावडर, जैविक खाद, जैविक मसाले, कटलहरी, रेडिमेंट कपडे, बैग, श्रीअन्‍न (ज्‍वार, बाजरा आदि) फैंसी चुडिया, सौफ, पापड, आचार, बडी, दाले, बॉस की टोकरी व झाडू एवं चप्‍पल जूते आदि सामग्री के साथ फुड कार्नर में फरियाली थाली, अप्‍पे, चाय कॉपी, गोल गप्‍पे, सें‍डविच, फुड क्‍लस्‍टड, बैक समोसा, मावा मिठाई आदि सामग्री की भी बिक्री की गई है।
मेले में प्रथम दिवस 92850 रूपये, द्वितीय दिवस 78260 रूपये एवं अंतिम दिवस 59880 रूपये इस प्रकार कुल राशि रूपये 2,30,990 रूपये की सामग्री की ब्रिकी हुई ।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों द्वारा सभी स्टालों का अवलोकन करने और महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की सराहना करने के साथ वोकल फॉर लोकल अभियान के साथ आत्मनिर्भर भारत की संकल्पन्ना को मूर्त रूप प्रदान करने की पहल बताया गया । निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन सह विपणन रणनीति निर्माण सह समन्वय कार्य श्री अमित कुमार आर्य, जिला प्रबंधक सूक्ष्म उद्यमिता विकास एवं श्री प्रवीण सोलंकी, जिला प्रबंधक सूक्ष्‍म वित्‍त द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्‍वाति जैन द्वारा किया गया। उक्‍त तीन दिवसीय मेले में मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं शहरी आजीविका मिशन की समस्‍त टीम उपस्थित रही।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!