Connect with us

DHAR

पशुपालकों के सशक्तिकरण हेतु म.प्र.शासन की पहल 2 अक्टूबर से जिले में प्रारंभ हुआ “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान “

Published

on

धार,  4 अक्टूबर 25 ।
प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मंत्रालय भोपाल  श्री उमाकांत उमराव द्वारा  मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार पशुपालन के माध्यम से पशुपालकों की आय को बढ़ाने तथा दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ही जिला धार में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान प्रारंभ किया गया है। उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा बताया गया कि इसकी शुरूआत 2 अक्टोबर को ग्राम सभाओं से की गई तथा 3 अक्टोबर को जिले के 203 ग्रामों में पशुपालकों को गृह भेंट देकर जिनके पास 10 या उससे अधिक गौवंश तथा भैंसवंश है,  उनके घर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय मैत्री कार्यकर्ता द्वारा भेंट देकर पशु स्वास्थ्य, नस्ल सुधार के लाभ, तथा पशु पोषण सम्बन्धी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही उनके पास उपलब्ध गौवंश एवं भैंसवंश की जानकारी प्राप्त कर एप पर ऑनलाईन एंट्री किये जाने का कार्य प्रारंभ हुआ है।  जिसमें पशुपालकों द्वारा गहरी रूचि ली जा रही है। इसके अतिरिक्त पशुपालन विभाग के कार्यो उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण आदि से भी तत्समय लाभान्वित किया जावेगा। उक्त अभियान 3 चरणों में होगा, जो 9 अक्टोबर  तक चलेगा। इस सम्बन्ध में जिला स्तर पर कंट्रोल का गठन किया गया है। उक्त अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता करते हुए विभागीय अधिकारियों / कर्मचारियों से सम्पर्क बनाने तथा उक्त अभियान से लाभ प्राप्त करने हेतु विभागीय अधिकारियों ने पशुपालकों से आगृह किया है ।
उप संचालक. पशु चिकित्सा सेवाएं ने  यह भी बताया कि उक्त अभियान की सत्त मानिटरिंग विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में सभी की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने हेतु अभियान का कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, अनुविभागीय अधिकारी (समस्त) तथा सम्बन्धित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भी लक्ष्य अनुसार ग्राम में भेंट देकर अभियान की समीक्षा करेंगें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ53 minutes ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ22 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ23 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!