Connect with us

झाबुआ

अतिप्राचीन काशीविश्वनाथ मंदिर पर गरबो की धूम

Published

on

बड़ी संख्या मे श्रद्धालू  पहुंच रहे गरबे खेलने पांडाल मे जगह पड़ी कम

थांदला– (वत्सल आचार्य की खास रिपोर्ट) संतो की नगरी छोटी काशी कही जाने वाली नगरी थांदला मे स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर द्वारा स्थापित अति प्राचिन काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर प्रांगण मे विराजित जगत जननी  अम्बेमाता के समक्ष आयोजित हो रहे नो दिवसीय गरबा महोत्सव मे नगर कि माताए बहने गरबा खेलने प्रतिदिन बड़ी संख्या मे पहुंच रही है। आयोजन समिति के नीलेश भुरू चौहान,राकेश गिरी व मंदिर के पुजारी श्री कैलाश गिरी ने बताया कि परंपरागत रूप से प्रतिवर्षानुसार बड़ी संख्या मे नगर कि माताए बहने  गरबा खेलने मंदिर परिसर मे आकर सुनदर गरबा नृत्य प्रस्तुत करती है मंदिर प्रांगण मे व्याप्त समस्त सुविधाओं के कारण इस वर्ष परिसर मे जगह कम पड़ने लगी है। प्रतिदिन पारम्परिक वेश भूषा मे भजनो कि धुन पर महिलाओ व बच्चियों द्वारा गरबा खेला जाता है। समिति द्वारा प्रतिदिन फलाहार दूध आदि की व्यवस्था भी की जाति है। वैसे तो नगर मे मठ वाला कुआ, इंद्रपुरी कॉलोनी,संजय कॉलोनी,कलिका माता मंदिर,भोई मोहल्ला समेत् कई जगह सुन्दर गरबो का आयोजन किया जाता है परन्तु स्थानीय काशी विश्वनाथ मंदिर पर केवल महिलाओ व बच्चियों द्वारा गरबा नृत्य किया जाता है इस वजह से बड़ी संख्या मे मातृशक्ति गरबा खेलने यहा आती है। वही थाना प्रभारी अशोक कनेश के नेतृत्व मे स्थानीय पुलिस प्रशाशन भी विभिन्न गरबा पांडालो मे  सुरक्षा की दृस्टि से व्यवस्थाए सम्हालता नजर आया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!