Connect with us

झाबुआ

विजयादशमी उत्सव की तैयारियां पूर्ण, दशहरे पर निकलेगा भव्य पथ संचलन

Published

on

थांदला -(वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विजयादशमी उत्सव को लेकर स्वयं सेवको मे खासा उत्साह देखा जा रहा है प्रतिदिन नगर के विभिन्न मोहल्ला बस्तियों मे घर घर जाकर स्वयं सेवको द्वारा सम्पर्क किया जाकर संचालन मे आने हेतु पंजीयन कर गणवेश लेने का आग्रह भी किया जा रहा है। गत रात्रि बड़ी संख्या मे स्वयं सेवको द्वारा Siva संचलन का अभ्यास किया गया जिसमे स्वयं सेवक स्थानीय आज़ाद चौक से  होकर हाट बाजार,एम जी रोड,गांधी चौक सहित विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः आज़ाद चोक पहुचे। स्वयं सेवको मे संचलन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।नगर की तीनो मुख्य बस्तियों साहित आस पास के क्षेत्रो मे भी गणवेश बनवाने को लेकर उत्साह बना हुआ है। बड़ी संख्या मे स्वयंसेवक  गणवेश की आपूर्ति हेतु वस्तु भण्डार पर पहुंच रहे है। प्राप्त जानकारी अनुसार शताब्दी वर्ष का संचलन होने से सभी स्वयंसेवक खासे उत्साहित है वही घटनायको की टोली प्रतिदिन लगातार सम्पर्क के द्वारा पंजीयन उपरान्त गणवेश दिलवाने व संचलन मे आने का आग्रह निमंत्रण देने के कार्य मे सतत प्रयासरत है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!