Connect with us

अलीराजपुर

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया साफ सफाई एवं सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए – कलेक्टर श्रीमती माथुर

Published

on


आलीराजपुर 04 अक्टूबर 2025 ।
जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा चिकित्सालय की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए किया गया । इस दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर द्वारा स्टाफ एवं अन्‍य सुविधा की जानकारी सिविल सर्जन से ली । उन्होंने इस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, शीतल पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन की उपलब्धता देखी आदि की जॉच की  , साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । कलेक्टर श्रीमती माथुर ने इलाज कराने आए मरीजों से सीधे बात करके मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी ली साथ ही उपस्थित स्टाफ को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी मरीज या उनके साथ आए परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए , साथ ही किसी भी मरीजों को उपचार के लिए दवा  संस्था से देना सुनिश्चित करें । उन्‍होने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन भवनों का भी निरीक्षण किया , साथ ही अनुपयोगी वस्तुओं  को हटाने के निर्देश दिए  । आगामी दिनों  में साफ सफाई ओर सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड , बच्चा वार्ड , आईसीयू , ओपीडी , पोषण पुनर्वास केंद्र आदि का औचक निरीक्षण किया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!