Connect with us

अलीराजपुर

पंचायतों एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के संबंध में जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया

Published

on



आलीराजपुर 08 अक्टूबर 2025 ।मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय तथा पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के संबंध में जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री मनोज गरवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गरवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम 01 जनवरी 2025 की संदर्भ तारीख के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का नगर पालिका वार्ड और पंचायतों सहित अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 08 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में 08 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक दावे-आपत्ति लिये जाएंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 27 अक्टूबर तक किया जाएगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगर पालिका वार्ड, पंचायतों तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 13 नवम्बर 2025 को किया जायेगा।
इस दौरान उन्‍होनें संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य  को गंभीरता से लेकर तय समय सीमा में पूर्ण करें । उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ द्वारा नाम जोड़ने ,नाम काटने या अन्य गम्भीर प्रकरण में तथ्यों की पुष्टि भौतिक सत्यापन कर निर्णय प्रस्तावित किया जाये। 
इस दौरान रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  एवं तहसीलदार/नायब तहसीलदार, राजनैतिक दल के प्रतिनिधि  एवं संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!