Connect with us

DHAR

जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक, युवतियां स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित

Published

on


धार, 9 अक्टूबर 25।
   म.प्र. शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवकों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु दो नई स्वरोजगार योजनाएं प्रास्भ की गई है। जिनमें भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में 8वी उर्तीण युवक, युवतियों को स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए 1 लाख से 50 लाख रूपये तक एवं सेवा, व्यवसाय ईकाई स्थापित करने के लिए 1 लाख से 25 लाख रूपय तक का ऋण बैंकों से प्राप्त किया जा सकता है। योजनान्तर्गत शासन से 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। योजनान्तर्गत आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो एवं परिवार की वार्षिक 12.00 लाख रूपये से अधिक न हो। ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां योजना का लाभ लेकर स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर सकते है तथा आवेदक किसी अन्य योजनान्तर्गत डिफाल्टर न हो।
    इसी प्रकार टट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में स्वयं का उद्योग, व्यवसाय स्थापित करने के लिए राशि 10 हजार से 1 लाख रूपय तक का ऋण बैंको से प्राप्त किया जा सकता है। योजनान्तर्गत शासन से 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। योजनान्तर्गत आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो एवं आयकर दाता न हो ऐसे मात्र एप स्वरोजगार हेतु इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते है। सहायक आयुक्त, शाखा प्रबंधक म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षित, अशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए samast.mponline.gov.in Portal पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम शाखा जिला धार (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र) पर प्राप्त की जा सकती है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!