Connect with us

अलीराजपुर

चांदपुर पंचायत के ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य सेवा के लिए कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर को दिया आवेदन  

Published

on


आलीराजपुर 14 अक्टूबर 2025 ।
ग्राम चांदपुर एवं बोकडिया निवासियों द्वारा कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर को अवगत कराया कि चांदपुर में उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर कई प्रकार की असुविधा होने के कारण चांदपुर एवं आस पास के ग्रामीणों को उपचार के लिए आलीराजपुर या कट्ठीवाड़ा जाना पडता है जिससे कई बार परेशानियों के साथ साथ गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पडता है जबकि चांदपुर में प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र का भवन बनकर तैयार है किन्तु विभाग द्वारा उक्त स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र को प्रारंभ करने में कोई रुचि नहीं ली जा रही है ।
उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्‍टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा तत्काल  मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी से फोन पर चर्चा की और वास्तु स्थिति जानी ।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उक्‍त ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर और भवन का अवलोकन कर आगामी  दिवसों में  चिकित्सक को नियुक्त कर स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रारंभ की जाएगी । साथ ही 108 को भी उक्त स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर व्यवस्था की जाएगी जिससे गंभीर रूप से ग्रस्त व्यक्तियों को लाने ले जाने की सुविधा दी जा सके ।
इस दौरान कुसुम पति  रामा निवासी धंधली फलिया उमराली ने आवेदन दिया कि उसके पति की मृत्यु विगत 4 साल पहले हुई थी उनकी मृत्यु उपरांत जीवन यापन एवं परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के पालन पोषण में काफी परेशानी हो रही है साथ ही शासन की योजना के तहत लाडली बहना , खाद्यान्न सामग्री या अन्य किसी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है , इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्‍टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कुसुम की कागजी कार्यवाही में मदद कर लाडली बहना का लाभ देना सुनिश्चित करें साथ ही अन्य संबंधित विभाग को निर्देशित कर कहा कि उक्त महिला एवं बच्‍चों को  शासन की योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ9 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!