Connect with us

अलीराजपुर

आगामी त्यौहार के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

Published

on

अलीराजपुर,16 अक्टूबर  2025। कलेक्‍टर श्रीमती नीतू माथुर  की अध्यक्षता में जिले में आगामी दिनों में आने वाले त्योहार दीपावली  एवं अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के उद्देश्य से जिला व पुलिस प्रशासन एवं सभी धर्म प्रमुखों की संयुक्त रूप से  बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने  सभी का परिचय प्राप्त किया ।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने विशेषतौर पर शहर के व्यापारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि आगामी दिनों में शहर के मुख्य मार्ग पर किसी प्रकार की सामग्री न रखे , आवागमन हेतु पर्याप्त जगह छोड़े अन्यथा सामग्री जब्त किया जाएगी ।  पटाखे के उपयोग के दौरान स्वयं के साथ पड़ोसियों की  सुरक्षा का ध्यान रखें ,दीपावली उत्सव को ध्‍यान में रखते हुए पूरे शहर में वन वे किया जाएगा जिससे आमजनों के आगमन में कोई दिक्कत न हो । उन्होंने सभी व्यापारियों से कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के लिए

बैठक  में कलेक्टर श्रीमती माथुर ने आगामी त्यौहार के लिए जिले की  कानून व्यवस्था बनाए रखने  एवं शहर में यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए । शहरी क्षेत्र में बाइकर्स के विरूद्ध कार्यवाही करें । साथ ही आवारा पशु को गौशाला में भेजने एवं संबंधित पशुपालन पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए  । किसी भी कारण से शहर में यातायात व्यवस्था न बिगडे इस बात का विशेष ध्‍यान रखें । उन्होंने नगर पालिका के  अधिकारियों को निर्देशित करते  हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखे । इस दौरान शहर काजी हनिफ मिया ने भी सभी गणमान्य नागरिक से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान भी किया ।

इस दौरान उन्होंने सभी को  दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि इस दीपावली पर आप सभी लोगो भी अपने स्‍थानीय बाजार को बढावा देकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाए , जिससे घरेलू उद्योगों को बढ़ावा मिलता है, इसी से रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं और अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। स्वदेशी पर जोर देने से  ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ आत्मनिर्भरता बढ़ती है  और हमारी सांस्कृतिक पहचान भी सशक्त बनती है ।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल , अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे , जिलाध्यक्ष श्री मकू परवाल , रामदेव मंदिर के महंत श्री गजानंद जी  ,प्रभारी शहर काजी श्री सैय्यद हनिफ मिया , राजस्व विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य समस्त समाज प्रमुख एवं अन्‍य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!