झाबुआ — अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड हर वर्ष दीपावली मिलन समारोह का आयोजन करता है । इसी कड़ी में इस वर्ष भी कंपनी द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन , तीन डिपो के डीलरों एवं परिवारजन को आमंत्रित किया गया तथा महाकाल नगरी उज्जैन में धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मनाया गया । कार्यक्रम में बच्चों के लिए गेम्स , कपल्स के लिए म्यूजिकल गेम्स का आयोजन , विभिन्न प्रतियोगिता अंतर्गत पुरस्कार वितरण भी किया गया ।
जानकारी देते हुए रतलाम डिपो हेड एमवीएस सुब्रमण्यम ने बताया कि इस वर्ष अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा रतलाम, नीमच व उज्जैन डिपो के डीलर एवं उनके परिवारजन को लेकर संयुक्त रूप से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को महाकाल नगरी उज्जैन में किया गया । इस कार्यक्रम में तीन डिपो अंतर्गत करीब 6 करीब 250 से अधिक डीलरों व उनके परिवारजन ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मप्र रीजनल हेड निलेश अग्रवाल व अमन अग्रवाल ( रीजनल हेड कमर्शियल ) उपस्थित थे । कार्यक्रम शाम 5:00 बजे उज्जैन के राजवासा होटल में आयोजित हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत क्षीप्रा नदी के तट पर सामूहिक रूप से क्षीप्रा पूजा के बाद , गणेश वंदना के साथ हुई । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया । तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों 5-8 वर्ष तक के बच्चों के लिए गेम्स का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने पर , अलावा सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए । तत्पश्चात रीजनल हेड निलेश अग्रवाल ने उपस्थित डीलर एवं परिवारजन को संबोधित करते हुए कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड का यह दीपावली मिलन समारोह सिर्फ डीलरों का नहीं वरन पूरे परिवारों का इस कार्यक्रम में मिलन होता है यह कार्यक्रम विशेष रूप से अनेकता में एकता के संदेश को प्रवाहित करता है वही इस कार्यक्रम में कपल के अलावा उनके माता-पिता ,बच्चे , भाई बहन आदि सब सम्मिलित होते हैं । आपने यह भी बताया कि सभी डीलरों की कड़ी मेहनत और लगन के कारण ही अल्ट्राटेक सीमेंट देश का नंबर वन सीमेंट बना है ।श्री अग्रवाल ने अल्ट्राटेक सीमेंट की गुणवत्ता को लेकर अनुभव भीसाझा किए । कार्यक्रम अंतर्गत रीजनल हेड ने सभी डीलर एवं परिवारजन को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की ।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में अर्ली बर्ड्स याने कार्यक्रम स्थल पर समय पर आने पर डीलर एवं परिवारजन को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया । पश्चात बच्चों को लेकर गेम्स का आयोजन और पुरस्कार दिए गए । पश्चात रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति की गई, जिसकी सभी ने सराहना की । अगली कड़ी में विभिन्न आयु वर्ग अंतर्गत टारगेट गेम्स में जीतने पर व भाग लेने पर सभी बच्चों को गिफ्ट दिए गए । इसके बाद लकी ड्रा के लिए दो चरणों रतलाम डिपो से एमवीएस सुब्रमण्यम ने विजेताओं को गिफ्ट प्रदान किए व शुभकामनाएं प्रेषित की । विशेष रूप से रामायण का नाट्य व नृत्य रूपांतर शानदार धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुती की सभी आगंतुकों ने तारीफ की । साथ ही बेस्ट कपल, बेस्ट एथेनिक वेयर आदि अनेक इवेंट्स अंतर्गत कपल्स एवं परिवारजन के साथ विजेताओं को निलेश अग्रवाल व पत्नी श्रीमती अग्रवाल ने गिफ्ट के साथ दीपावली की शुभकामनाएं भी प्रेषित की । इसके अलावा बच्चों के लिए व कपल्स के लिए फोटो सेशन पाईट, टैटू बनवाना , गन शॉट आदि अनेक व्यवस्थाएं भी कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई थी जिसका उपस्थितजनो ने लाभ लिया । अंत में रंग बिरंगी आतिशबाजी का सुंदर नजारा देखने को मिला जिसनसे ऊपर की ओर देखने पर कलरफुल व्यू लग रहा था । कार्यक्रम का सफल संचालन मोहिनी ने किया, जिसने सभी का मन मोह लिया । आभार अमन अग्रवाल ने किया।
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।