Connect with us

झाबुआ

तंबाकू मुक्त ओर स्वच्छ रखने के लिए तंबाकू निषेध शपथ ली गई

Published

on

आलीराजपुर 16 अक्टूबर 2025 ।  आज राष्ट्रीय तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत जिला चिकित्सालय आलीराजपुर में आज शुभारंभ करते हुऐ। कर्मचारियों और स्टाफ,श्रीनाथ कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे जागरूकता लाने, किसी भी तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करने और अस्पताल परिसर को तंबाकू मुक्त ओर स्वच्छ रखने के लिए तंबाकू निषेध शपथ ली गई।
कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर महोदय श्रीमती नितू माथुर के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र सुनहरे एवं सिविल सर्जन डाॅ प्रकाश ढोके के निर्देशन में किया गया।कार्यक्रम के दौरान  किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता के द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम 09 दिसम्बर तक आयोजित किया जायेगा । साथ ही श्री नाथ कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा तम्बाकू मुक्त अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक के द्वारा जनहित में संदेश दिया गया ।
इस दौरान नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम डाॅ. प्रमेय रेवडिया ,जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक, श्रीनाथ कॉलेज के प्राचार्य,डॉफिन डिम्पल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!