Connect with us

DHAR

कालिदास समारोह में सांदीपनि विद्यालय धार नृत्य नाटिका के दोनों वर्गों में इंदौर संभाग में रहा प्रथम

Published

on

अब उज्जैन में राज्य स्तरीय मंच पर बिखेरेंगे अपनी प्रतिभा के रंग
धार, 16 अक्टूबर 25।
जब जुनून हो कुछ अलग करने का, तो मंच खुद बुलाने लगता है, यही साबित कर दिखाया सांदीपनि विद्यालय धार के विद्यार्थियों ने। इंदौर के उत्कृष्ट विद्यालय बाल विनय मंदिर में आयोजित कालिदास समारोह की संभागीय प्रतियोगिता में इन बच्चों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि निर्णायक भी दंग रह गए। कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों ही वर्गों में सांदीपनि विद्यालय ने इंदौर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्मृति रत्न मिश्र के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने न सिर्फ अभिनय सीखा, बल्कि “संवेदना और संस्कारों के साथ कला को जीना” भी सीखा। कई हफ़्तों की मेहनत से विद्यार्थियों को नृत्य-नाटिका की बारीकियाँ सिखाईं गई, संवादों की ताल से लेकर भावों की गहराई तक सब की अदायगी देखने लायक थी।

तालियों से गूंज उठा सभागार
जब विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी, तो इंदौर में पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। संभाग के विभिन्न जिलों से आई अनेकों टीमों से कड़े मुकाबले में निर्णायकों ने न केवल विद्यालय की दोनों टीमों को प्रथम स्थान दिया, बल्कि कनिष्ठ वर्ग की एंजेल डोडिया और हिमांशी पाटीदार को नगद पुरस्कार देकर विशेष रूप से सम्मानित किया।

टीम की मेहनत का परिणाम
विद्यालय की कनिष्ठ वर्ग की टीम में एंजेल डोडिया, पूनम ठाकुर, आराध्या, सानिका, गीत, प्रज्ञा, सोनाक्षी, पलक, हिमांशी, राधा, नक्श, रवि और विनय शामिल थे,वहीं वरिष्ठ वर्ग की टीम में में पूजा, गायत्री, राजवीर, रितिका, गौरी, राघव, संदीप, अश्विनी, टीनू और खुशी ने अपने नृत्य और अभिनय से सबका मन मोह लिया। नृत्य नाटिका की तैयारी प्राचार्य डॉ स्मृति रत्न मिश्र के मार्गदर्शन में शिक्षिका श्रीमती प्रीति सक्सेना एवं ज्योति उइके ने करवाई ।
विद्यालय के शिक्षक राकेश मुकाती ने बताया है कि अब विद्यालय की दोनों टीमें नवंबर माह में राज्य स्तरीय कालिदास समारोह, उज्जैन में अपनी प्रस्तुतियां देगी। इस प्रकार सांदीपनि विद्यालय धार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा को मंच की नहीं,  एक अवसर की भी ज़रूरत होती है और जब अवसर मिलता है, तो सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थी हर बार खुद को साबित कर देते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!