Connect with us

DHAR

जिले में औषधि विक्रय संस्थानों के स्टॉक की उपलब्धता की जाँच  कर नमूने लिए

Published

on

धार, 16 अक्टूबर 2025
 कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में औषधि विक्रय संस्थानों पर Coldrif सिरप, रीलाइफ सिरप , रेसिफ्रेश-टीआर सिरप के स्टॉक की उपलब्धता की जाँच की गई| औषधि निरीक्षक धार के द्वारा धार स्थित  न्यू धार मेडिकोज, धार,  जेनेरिक हाउस, धार, राजेंद्र मेडिकल एजेंसीज, धार, अम्बिका सेल्स एजेंसी, धार, अन्नपूर्ण मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स,धार, सर्वेश केमिस्ट , धार ,श्रीनाथ मेडिकल स्टोर्स, धार आदि की जांच की गयी | साथ ही दवाओं की गुणवत्ता परीक्षण हेतु बच्चों के लिए उपयोग होने वाले cough सिरप के कुल 16 नमूने लिए गए है जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल (म.प्र.) भेजा गया है |
     निरीक्षण के दौरान  किसी भी फर्म में मेसर्स Sresan Pharmaceuticals द्वारा निर्मित Coldrif Syrup (बैच नं. SR-13 )एवं relife सिरप का स्टॉक नहीं पाया गया ना धार जिले में इन दवाओं का विक्रय हुआ है | अवमानक Resifresh-TR सिरप (बैच नं. R01GL2523)  धार जिले की 4 एजेंसीज क्रमशः अम्बिका सेल्स एजेंसी धार, श्री वेंकटेश फार्मा बदनावर, गोल्डी मेडिकल एजेंसीज कुक्षी,एवं राज मेडिकल एजेंसी, पीथमपुर में कंपनी के द्वारा विक्रय हुआ था | इन सभी मेडिकल एजेंसीज का निरीक्षण कर इनके द्वारा उक्त दवा जिन रिटेल केमिस्ट को विक्रय की गयी थी उनकी जानकारी (विक्रय रिकार्ड्स) एकत्रित की गयी | साथ ही उक्त दवा के शेष (अनसोल्ड) स्टॉक को रिटेल केमिस्ट से रिकॉल कर एजेंसीज के द्वारा निर्माता को वापस भिजवाया गया है | इन मेडिकल एजेंसीज के द्वारा उक्त दवा धार जिले की पीथमपुर, सरदारपुर, बदनावर, कुक्षी तहसील  के 14 रिटेल केमिस्ट को विक्रय की गयी  इन सभी केमिस्ट की जांच की जा चुकी है इन रिटेल केमिस्ट में से 3 केमिस्ट , जय गुरुदेव मेडिकल स्टोर्स, पीथमपुर, न्यू पाटीदार मेडिकल, पीथमपुर,  श्री ड्रग एंड मेडिकल स्टोर्स, खुटपला, सरदारपुर के द्वारा Resifresh-TR सिरप (बैच नं. R01GL2523) का विक्रय रिकार्ड्स नियमानुसार संधारित पाए जाने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किये गए | इन केमिस्ट के द्वारा कारण बताओ नोटिस का समाधानकारक जवाब प्राप्त नहीं पर, जय गुरुदेव मेडिकल स्टोर्स, पीथमपुर के लाइसेंस को(२०दिवस),श्री ड्रग एंड मेडिकल स्टोर्स, खुटपला, सरदारपुर के लाइसेंस को (15 दिवस) एवं न्यू पाटीदार मेडिकल, पीथमपुर के लाइसेंस को (5 दिवस) के लिए निलंबित किया गया है | औषधि निरीक्षक धार के द्वारा  उक्त तीनो मेडिकल संचालको को आदेश तामील कराकर दुकान को निर्धारित निलंबन अवधी तक के लिए सील किया गया है |
     कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला धार द्वारा सभी औषधि विक्रेताओं को मेसर्स Sresan Pharmaceuticals द्वारा निर्मित किसी भी औषधि को विक्रय ना करने के स्पष्ट निर्देश दिए गये है साथ ही 4 साल से छोटे बच्चों के लिए कफ सिरप बिना डॉक्टर के परामर्श के विक्रय नहीं किये जाने के निर्देश केमिस्ट एसोसिएशन के माध्यम से दिए गए है | ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक act के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर केमिस्ट के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी |  उक्त संबंध में औचक निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ53 seconds ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ21 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ22 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ23 hours ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!