Connect with us

झाबुआ

पूरी विधानसभा के साथ-साथ आपके गांव का भी विकास करूंगा -गुमान सिंह डामोर

Published

on

ग्राम पंचायत वगाई मैं प्रत्याशी श्री गुमान सिंह डामोर जी ने जनसम्पर्क किया जहाँ जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ,पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत जी भावसार ,महामंत्री प्रवीण सुराणा, जिला उपाध्यक्ष ओ.पी. राय ,कल्याण सिंह जी डामोर, युवा मोर्चा अध्यक्ष भानु भूरिया, आय टी सैल से अर्पित कटकानी ,राजेश कसवा ,अध्य्क्ष वागई बड़ी सरपंच नबु सिंह बारिया ,सोमला भई भूरिया ,पुमन सिंह भचरिया ,मोहन सिंह बारिया उपस्थित हुए जहाँ गुमान सिंह जी ने 20 नंवबर को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की रूप रेखा बनाई ओर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि आप 28 नंवबर को होने वाले मतदान के दिन ईवीएम मशीन में पहला बटन कमल का बटन दबा कर भाजपा को विजय बनाये | भाजपा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर ने कहा कि पूरी विधानसभा के साथ आपके गाव का भी पूर्ण विकास करूँगा । गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा | साथ ही मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का सफल क्रियावन करने का भी प्रयास करूंगा | भाजपा प्रत्याशी ने यह भी बताया कि भूख, भय, भ्रष्टाचार आदि से मुक्ति भाजपा की सरकार ने ही दिलाई है | सड़क, बिजली, पानी की उपलब्धता भी भाजपा की सरकार बनने के बाद ही सुगम हो पाई है |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!