Connect with us

झाबुआ

यातायात विभाग ने अनाज से भरे चार ओवरलोड ट्रको के चालान बनाए ।

Published

on

झाबुआ – शहर के राजगढ़ नाका क्षेत्र के आगे की ओर  गोंडी पार्श्व नाथ के सामने की ओर जा रहे चार ट्रक चालकों द्वारा यातायात व्यवस्था को अवरूद्ध करते हुए , राग साइड जाने पर यातायात पुलिस द्वारा चालानी कारवाई की गई  ।

शहर के कृषि मंडी से वेयर हाउस की ओर रोड पर चार मनचले ट्रक चालकों द्वारा मनमानी पूर्वक अपने वाहन चलाते हुए , अपने ओवरलोड वाहन को राग साइड ले जाते हुए यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया । ओवरलोड वाहनों के रोड पर राग साइड जाने से यातायात अवरूद्ध हो गया और कुछ ही देर में वहां पर जाम लग गया । चूंकि रविवार को हाट बाजार होने से इस क्षेत्र में काफी भीड़ थी वहीं इन वाहनों में अनाज लोड था और वेयर हाउस पर खाली होने जा रहे थे । इन टक चालकों द्वारा नियम विरुद्ध वाहनों को ओवरलोड परिवहन करते हुए राग साइड जा रहे  थे । यातायात पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच गई और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया । तत्पश्चात यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से  लाइसेंस व अन्य कागजात मांगकर जांच किए । यातायात पुलिस ने सभी चार ट्रक चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए  6 हजार रुपए वसूले तथा सभी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी । साथ ही वाहनों को रांग साइड नहीं चलाने की बात भी कही । यातायात प्रभारी कमल मिंदल  के साथ ही यातायात टीम द्वारा पुनः यातायात को सुचारू किया गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!