Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर और एसपी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Published

on

झाबुआ – पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में पुलिस लाइन झाबुआ स्थित परेड ग्राउंड में शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया ।‌ इस अवसर पर कलेक्टर और एसपी ने अमर पुलिस शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

सुबह करीब 9 बजे पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर 21 अक्टूबर को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 में 1 वर्ष की अवधि में देश के विभिन्न स्थानों पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले 191 पुलिस कर्मियों के सम्मान में उनके द्वारा दिये गए बलिदान को याद करते हुए पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना ने पुलिस शहीद स्मारक प्रांगण में कर्तव्य पथ पर बलिदान देने वाले अमर पुलिस शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को नमन किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों का वाचन किया जो दिनांक 1/9/2024 से 31/8/2025 तक की अवधि में मध्य प्रदेश से 11 अधिकारी कर्मचारी एवं पूरे भारत में कुल 191अधिकारी कर्मचारियों , जिन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर किए।। परेड के दौरान पुलिस बल द्वारा अमर शहीदो को सलामी देते हुए शोक शास्त्र की कार्यवाही की गई  ।

उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में सीमा सुरक्षा के दौरान सीआरपीएफ के एक छोटे गश्ती दल पर चीनी सेना ने घात लगाकर हमला किया था। इस वीरतापूर्ण संघर्ष में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हुए थे। उनके अदम्य साहस और बलिदान की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

इस अवसर पर एसपी शिवदयाल सिंह गुर्जर, कलेक्टर नेहा मीना , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया , रक्षित निरीक्षक अखिलेश राय , झाबुआ एसडीएम भास्कर गाचले के अलावा जिले के अन्य थानों के थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे । सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं आमजन द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!