Connect with us

झाबुआ

श्री राधा कृष्ण सरकार पर गोवर्धन पूजा ओर छप्पन भोग महोत्सव सम्पन्न

Published

on


झाबुआ — नगर के हदय स्थल राजवाडा चौक पर स्थित अति प्राचिन श्रीराधाकृष्ण सरकार मंदिर पर मनाया गोवर्धन पूजा ओर छप्पन भोग महोत्सव मंदिर के मंहत अजय बैरागी मनीष बैरागी ने बताया सकल हिंदु समाज का गौरवशाली पर्व  गोवर्धन पूजा मंत्रोउच्चार के साथ तुलसी सेवा समिति प्रमुख श्रीमति देविका बैरागी,श्रीमति निशा बैरागी,श्रीमति कविता बैरागी,श्रीमति कृष्णा सोनी,श्रीमति दीपा सोनी ने पशुधन ओर गोवर्धन पर्वत का पुजन कर गिरीराजधरण के भजन किर्तन के साथ सात परिक्रमा की गई। 

   उसके पश्चात सायं पांच बजे श्री राधाकृष्ण सरकार कि आरती मंदिर के मंहत मनीष बैरागी द्वारा की उतारी गई ततपश्चात अन्नकुट लगभग दो क्व्टिल विशेष प्रसादी ;पालक,मैथी,मुली,बेंगन,कदु,शकरकंद,लोकी,आदि पत्तेदार सागपानद्ध का भोग लगाकर सभी नगर की धर्मानुरागी जनता को प्रसादी का वितरण बिती रात करीब 11 बजे तक किया गया। भगवान गोवर्धन को 56 भोग के बारे में मंदिर के मंहत मनीष बैरागी द्वारा बताया कि मान्यता अनुसार इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने इ्रद्रदेव का घंमड तोडा था ओर गोवर्धन पर्वत को उंगली पर  उठाकर ब्रजवासियो की जान बचाई थी । इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बंध दिखाई देता है। इस पर्व पर गोधन यानी गायो की पूजा भी की जाती है । मंदिर के मुख्य मंहत अजय बैरागी ने प्रकृति की उपासना एवं गौरक्षा के प्रतीक पर्व गोवर्धन पूजा की समस्त नगरवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकांमनाएॅ संदेश में गोवर्धन पूजा 56 भोग उस दिव्यप्रेम की याद दिलाता है जहॉ प्रभु श्रीकृष्ण ने अपने भक्तो के लिए पर्वत उठा लिया। यह पर्व हमें प्रेरित करता है कि हम भी अपने समाज,परिवार और प्रकृति के प्रति कर्तव्य,करूणा और सहयोग की भावना रखें इस आयोजन को सफल बनाने श्रीमति देविका बैरागी,श्रीमति निशा अजस बैरागी,श्रीमति कविता मनीष बैरागी, श्रीमति दिपशिखा विनित तिवारी,श्रीमति कृष्णा तिवारी, हार्दिक बैरागी,ओजस्व बैरागी,सुश्री मेघावी बैरागी,सुश्री पंखुरी बैरागी,सुश्री मनिषा मुकुन्दचंन्द्र जोशी,सुरेश ठकराला,ओडी मिल्क के संदिप मिश्रा,सुमित संघवी,रोटरी अध्यक्ष मनोज पाठक,गोपाल मंडल के वरिष्ठ सदस्य चन्द्रशेखर बैरागी,श्रीमति सरिता बैरागी,जयंत जयश्री बैरागी,दिपक सिसौदिया,सचिन सिसौदिया आदि का सहारहनीय सहयोग रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!