Connect with us

झाबुआ

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा झाबुआ जिला कार्यकारिणी का गठन

Published

on

झाबुआ। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की प्रदेश इकाई द्वारा जिला झाबुआ के लिए पुनः मुकेश जैन ‘नाकोड़ा’ पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है जिलाध्यक्ष मुकेश जैन ने अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पंकज जैन ‘मोगरा’ को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है।
इसके साथ ही जिले से 9 उपाध्यक्ष एवं 9 जिला मंत्री सहित एक सशक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया है । कैट के पदाधिकारियों ने नवगठित टीम पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी जिले के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा हेतु सक्रिय रूप से कार्य करेगी। झाबुआ के व्यापारिक समाज ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दी हैं। इस संबंध में जानकारी कैट जिला मीडिया प्रभारी विराट पीतलिया द्वारा दी गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!