Connect with us

झाबुआ

श्री हनुमान चरित्र कथा आयोजन को लेकर शहर में निकाली गई भव्य निवेदन यात्रा

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट


झाबुआ। श्री संकट मोचन सेवा समिति हनुमान टेकरी एवं श्री कष्टभंजनदेव भक्त मंडल द्वारा आगामी 27 से 29 अक्टूबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय श्री हनुमान चरित्र कथा का आयोजन शहर के लक्ष्मीनगर स्थित अंबा रिसोर्ट पर प्रतिदिन रात 8 से 11 बजे तक किया जाएगा। यह कथा श्री कष्टभंजनदेव सालंगपुर धाम के सुप्रसिद्ध संत हरिप्रकाशदास स्वामीजी के मुखारविन्द से होगी।
कथा के भव्य प्रचार-प्रचार के क्रम में 24 अक्टूबर, शुक्रवार शाम 6.30 बजे से स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से भव्य निवेदन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आगे ढोल-धमाकों के साथ पीछे दो पहिया वाहनों पर सवार होकर बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य और युवाजन भगवान श्रीराम और श्री कष्टभंजनदेव के जयघोष के साथ शामिल हुए। सभी वाहनों पर केसरिया ध्वज लगे होने के साथ पीछे कथा का प्रचार रथ शामिल हुआ। जिसके माध्यम से तीन दिवसीय कथा में शहर के समस्त भक्तजनों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने हेतु भावभरी अपील की गई।
इन मार्गों से होकर निकली यात्रा
निवेदन यात्रा उत्कृष्ट मैदान से आरंभ होकर श्री रामदेव मंदिर परिसर, बस स्टैंड, श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर कॉलोनी, बुनियादी हाईस्कूल परिसर, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, लक्ष्मीनगर कॉलोनी, छोटा तालाब शीतला माता मंदिर परिसर, राजवाड़ा, लक्ष्मीबाई मार्ग, तेलीवाड़ा मौहल्ला, रूनवाल बाजार, राधाकृष्ण मार्ग, श्री राम मंदिर राजवाड़ा, श्री गोवर्धननाथ मंदिर तिराहा, आजाद चौक, मुख्य बाजार, थांदला गेट, अटल कॉम्पलेक्स परिसर, कमल टॉकिज गली, सुभाष मार्ग, महाकालिका माता मंदिर परिसर, बसंत कॉलोनी, सिंचाई कॉलोनी, डीआरपी लाईन तिराहा, ट्राफिक पुलिस गार्डन, रामकृष्ण नगर, गोपाल कॉलोनी, केशव नगर, मालीसेरी गली, भोजमार्ग, कमला नेहरू मार्ग, अंबे माता मंदिर परिसर, कॉलेज रोड होते हुए रात करीब 9 बजे राजवाड़ा पर समापन हुआ ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!