Connect with us

झाबुआ

फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ – पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस श्रृंखला के अंतर्गत आयोजन

Published

on


पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) एवं राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला (21 से 31 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत दिनांक 24 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 तक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर (ग्रामीण) जोन, इंदौर – श्री अनुराग द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर प्रथम मैच युथ क्लब झाबुआ एवं एंजल क्लब झाबुआ के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना एवं टीम स्पिरिट का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, एसडीओपी थांदला श्री नीरज नामदेव, एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति साबनानी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री कमलेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध श्री गिरीश कुमार जेजुलकर, तथा रक्षित निरीक्षक श्री अखिलेश राय उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के संचालन में मैच रेफरी श्री अजय परमार, लाइन मार्किंग अधिकारी श्री संजय डांगी एवं श्री सचिन डामोर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ खेलप्रेमी श्री सुरेन्द्र डामोर, श्री अजय भिंडे, श्री सचिन डामोर सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह प्रतियोगिता पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और एकता को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!