Connect with us

झाबुआ

कैबिनेट मंत्री ने किया भाजपा की प्रदेश मंत्री का स्वागत

Published

on

झाबुआ। संगठन में दायित्व मिलने के बाद भाजपा की प्रदेश मंत्री संगीता सोनी शनिवार को महिला एवम् बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से मिलने उनके निवास पर पहुंची। यहां कैबिनेट मंत्री ने भाजपा की प्रदेश मंत्री का बेहद आत्मीयता के साथ स्वागत किया। गौरतलब है कि श्रीमती सोनी एक मात्र ऐसी नेत्री हैं जिन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विश्वास जताते हुए अपनी टीम में दोबारा मंत्री पद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके माध्यम से झाबुआ का प्रतिनिधित्व प्रदेश भाजपा संगठन में बरकरार रहा है। शनिवार को भाजपा की प्रदेश मंत्री संगीता सोनी झाबुआ आईं।

इस दौरान उन्होंने राजगढ़ नाके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वे महिला एवम् बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के गोपाल कॉलोनी स्थित निवास पहुंची। जहां कैबिनेट मंत्री ने गुलदस्ता भेंट करने के साथ पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। दोनों महिला नेत्रियों ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। इस मौके पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा ये हमारे जिले के लिए गर्व का विषय है कि पार्टी संगठन ने हमारी बहन संगीता सोनी को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की है। इसके जरिए यह संदेश भी दिया है कि किस तरह हमारी पार्टी महिला नेतृत्व को आगे ला रही है। प्रदेश संगठन में दायित्व मिलने पर श्रीमती संगीता सोनी ने कहा-प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है वे इस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, जिला महामंत्री राजेश वसुनिया व विजय चौहान, जिला मंत्री बबलू सकलेचा, जिला पंचायत सदस्य विजय भाबर, बलवंत डामोर, रामा मंडल अध्यक्ष करण सिंह अमलियार, समाजसेवी विश्वास सोनी, थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, झाबुआ नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक सहित अन्य पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!