Connect with us

झाबुआ

जिला स्तरीय युवा उत्सव 04 नवम्बर 2025 को शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ में

Published

on


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवा एकीकरण, सांस्कृतिक आदान प्रदान को बढावा देने , कला और सांस्कृतिक पहलुओं को समझने और सराहने, एक दूसरे की संस्कृतियों का अन्वेषण करना, पारंपरिक कला रूपों को बढावा देना, सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान तथा युवाओं को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 12 से 14 जनवरी 2026 को भारत मण्डपम नई दिल्ली में 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं  के लिये 29 वां राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जावेगा, इसी तारतम्य में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग, द्वारा दिनांक 04 नवम्बर 2025 को शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ में प्रातः 10.00 बजे से 07 विद्याओं विज्ञान मेला ( थीम- जैव प्रोद्योगिकी, रोबोटिक्स कृत्रिम बुद्धिमता, नवीकरणी उर्जा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा प्रोद्योगिकी, डिजीटल समाधान आदि), समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, कविता लेखन, कहानी लेखन, पेटिंग ( विषयः-1. नशा मुक्त युवा, 2. युवाओं हेतु स्वस्थ्य जीवन शैली )एवं भाषण प्रतियोगिता ( विषयः-1. भारत में आपातकालीन स्थिति एवं संविधान का उल्लघंन, 2. लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षण ) में किया जा रहा हैं ।
जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजन में सहभागिता करने वाले युवा कलाकारों का पंजीयन my bharat portal पर किया जाना अनिवार्य हैं । जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के इच्छुक युवा कलाकारों को अपना पंजीयन, पंजीयन फार्म भरकर करवाना होगा, पंजीयन फार्म के साथ 02 पासपोर्ट साईज का फोटो, जन्म प्रमाण पत्र/आधार कार्ड, एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य हैं। जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों को अपने प्रदर्शन में उपयोग होने वाली सामग्री एवं उपकरण अपने साथ स्वयं के लाना होगें। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले कलाकारों को किसी भी प्रकार का यात्रा किराये का भुगतान नहीं किया जावेगा, कलाकारों को यात्रा किराया स्वयं वहन करना होगा ।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में चयनित युवा कलाकारों को संभागीय युवा उत्सव एवं संभागीय युवा में चयनित युवा कलाकारों को राज्य युवा उत्सव भोपाल में सम्मिलित होना होगा । राज्य स्तरीय युवा उत्सव में चयनित खिलाडी 12 से 14 जनवरी 2026 को भारत मण्डपम नई दिल्ली में आयोजित होेने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में सहभागिता करेंगें

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!